Watch New Recipes

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

अगस्त 25, 2020

Homemade Pav Bhaji Recipe

Pav Bhaji Recipe


Homemade PavBhaji Recipe - पावभाजी रेसिपी 
पाव भाजी का नाम आते ही सबसे पहले मुंबई का नाम आता है| क्योकि सुबह हो या शाम पाव भाजी हर समय मिलता है| पाव भाजी बाहर में तो आसानी से खा सकते है| लेकिन घर में आप कैसे बना सकते है, यह आज मई बताउंगी | 


सबसे पहले 3 आलू को उबाल लीजिये -
1 कैप्सिकम 100 gm हरा मटर को मिक्सी में अलका पीस लीजिये -

Ingredients  -  सामग्री 
तेल                      2 टेबल स्पून 
जीरा                    1 टी स्पून 
प्याज                   2  फ़ीस 
अदरक                 1 टेबल स्पून 
लहसुन                 2 टेबल स्पून 
टमाटर                 2  फ़ीस 
कैप्सिकम            1 फ़ीस 
हरा मटर              100 ग्राम 
नमक                  2 स्पून स्वादनुसार 
आलू                    3  फ़ीस उबले हुवे 
धनिया पावडर      1 स्पून 
मिर्ची पावडर        1 स्पून स्वादनुसार 
हल्दी                   1 स्पून
पानी                    1 ग्लास 
पावभाजी मसाला  1 स्पून 
निम्बू                   1 फ़ीस 

 पाव भाजी बनाने की विधि - 
Pav Bhaji Recipe

एक कड़ाई ले उसमे 2 चम्मच तेल डाले, हल्का गरम होने के बाद 1 चम्मच जीरा डाले | यदि आप तेल के जगह Butter डालना चाहते है, तो आप पुरे पाव भाजी में सिर्फ Butter का हि इस्तेमाल कर सकते है| जीरा डालने के बाद 2 प्याज डालकर भूनिये| उसके बाद 2 चम्मच, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले | 
Pav Bhaji Recipe

 अदरक, लहसुन का पेस्ट डालने के बाद टमाटर, और कैप्सिकम हरा मटर जो मिक्सी में पिसे थे, साथ में नमक 2 चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाये| हल्के आंच में 6 - 7 मिनट तक अच्छी तरह से भुने | 
Pav Bhaji Recipe
हल्की आंच में जब पकाते है, तो सब्जी अच्छी तरह पकते है, और जलाते भी नहीं है - 
Pav Bhaji Recipe
आलू जो उबालकर छीलकर रखे थे, उसे उसको हाथो से मसल लीजिये ताकि जो पाव भाजी का ग्रेवी अच्छी बने| 

Pav Bhaji Recipe

अब सब्जी अच्छी तरह गलगी हैं| आलू के साथ हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, डालकर अच्छे से मिलाने है, और 2 मिनट तक पकाना है| 
Pav Bhaji Recipe

2 मिनट तक भुनने के बाद 1 ग्लास पानी डालकर अच्छे से मिक्स करे | और बिच - बिच में स्पून चलाते रहे नहीं तो जल सकता है| 
Pav Bhaji Recipe

 पाव भाजी यदि आप तवे में जो बनाते वैसा बनाना चाहते है, तो मसाला को भुनने के वक्त पानी थोड़ा थोड़ा भी दाल सकते है, उससे  एकदम तवे पाव भाजी की तरह हि लगेगी| 
Pav Bhaji Recipe
आखिर में आप नीम्बू डालकर स्पून से चला दीजिये | 

अब पाव बनाते है - 
पाव आप बाजार से आसानी से खरीद सकते है, पाव को बिच से कट कर लीजिये| 
Pav Bhaji Recipe
एक पैन लीजिये, पैन को गरम होने दे | बटर को अपने स्वाद के अनुसार डालकर पाव के बिच फ्राई करले |
Pav Bhaji Recipe
आपका भाव भाजी तैयार हैं|  Paneer Ghee Roast Recipe
Pav Bhaji Recipe
आप पाव भाजी को किसी भी समय आराम से खा सकते है_Healthy Recipes

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

अगस्त 11, 2020

Red Sauce Pasta with Indian Test. (पास्ता रेसिपी)

Pasta Recipe
 Red Sauce Pasta with Indian Test. (पास्ता रेसिपी)

पास्ता को एक स्वादिष्ट बनाने के लिए टमाटर सॉस डाले तो एक नया स्वाद, निकलकर बाहर आता है, पास्ता जो इटालियन लोगो ने नाम दिया या बनाया है|  पास्ता की बात करे तो बाजार में बहोत प्रकार के पास्ता मौजूद है, हम आज रेड सॉस पास्ता बनाएंगे| जिनकी स्वाद आपको थोड़ा भारतीय खाना, के एक अलग रेसिपी जैसे स्वाद मिलेगा|  

रेड सॉस पास्ता रेसिपी -

Pasta Recipe

 पास्ता 150 ग्राम लीजिये| 

Pasta Recipe

गर्म पानी में 1 छम्मच तेल डाले और दस मिनट तक पास्ता उबाल लीजिये अपनी हिसाब से याद रखे ज्यादा पकाये नहीं मीडियम रखे| 
Pasta Recipe
सामग्री - 

  1. तेल                  2   चम्मच  
  2. टोमेटो सॉस      2  चम्मच 
  3. नमक               2 स्पून स्वादनुसार 
  4. लहसुन पेस्ट     1 चम्मच 
  5. अदरक पेस्ट     1  चम्मच 
  6. प्याज              2 कटे हुवे 
  7. हरा मिर्च          3 कटे हुवे 
  8. टमाटर             3 कटे हुवे 

Pasta Recipe

एक कड़ाई ले उसमे 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें | तेल गर्म होने के बाद प्याज डाले, प्याज कट करते समय प्याज बारीक़ हि काटे इससे प्याज जल्दी पकते हैं| 

Pasta Recipe
 
2 मिनट तक प्याज को भूरा होने तक भूनिये, फिर कटे हुवे टमाटर, मिर्च, नमक  डालकर 2 मिनट तक टमाटर  गलने तक पकाये| 

Pasta Recipe

उसके बाद 2 चम्मच सॉस डालकर 1 मिनट तक पकाये, 

Pasta Recipe

उसके बाद पास्ता डालकर आधा कप पानी डाले, और अच्छे तरह मिलकर 2 मिनट तक हलके आंच में पकाये| 

Pasta Recipe

आखिर में पास्ता में चीज डाले और आधा मिनट तक पकाये| यदि आप चीज खाना पसंद नहीं है, तो चीज के जगह बटर डाले| 

पोषण के संदर्भ में, पका हुआ पास्ता कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और वसा होता है,  जो शरीर के लिए बहोत फायदेमंद हैं| तो आप अपने घर में आसानी से बना सकते है, कुछ टिप्स फॉलो करके_Healthy Recipes

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

अगस्त 07, 2020

Paneer Ghee Roast Recipe . (पनीर घी रोस्ट रेसिपी )

 

पनीर रोस्ट रेसिपी

Paneer Ghee Roast Recipe - पनीर घी रोस्ट रेसिपी
पनीर घी रोस्ट रेसिपी यदि आपको कुछ अलग अंदाज में रेसिपी बनाना चाहते है| तो आपके लिए पनीर रोस्ट बहोत अच्छा रेसिपी है| यदि आप तीखा रेसिपी का शौकीन है, तो आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है| घी के रूचि के साथ बनी पनीर घी रोस्ट रेसिपी| 

Paneer Ghee Roast Recipe

  
पनीर घी रोस्ट बनाने के लिए कुछ मसाला जो हमें पीस लेना है, 
सुखी मिर्च                3 पीस 
कश्मीरी मिर्च            3 पीस 
जीरा                         1 स्पून 
लवांग                       3 पीस 
इलाइची                    1 - 2 
काली मिर्च                 10 पीस स्वादनुसार 
धनिया                      2 स्पून 

सभी मसाला को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लीजिये| मसाला पिसते समय पानी थोड़ा थोड़ा डालकर पिसे जिससे पेस्ट अच्छी बनती है| 

पनीर घी रोस्ट बनाने के लिए सामग्री - 

पनीर                      250 ग्राम 
तेल                         2 स्पून
प्याज                      2 बड़े साइज़ 
लहुसन का पेस्ट       1 स्पून 
अदरक का पेस्ट       1 स्पून 
दही/ इमली का रस   2 सपूण  स्वादनुसार 
करि पत्ता                5 -7 पत्ते 

Paneer Roast

पनीर को रोस्ट करें -
एक पैन में घी 2स्पून घी डाले, यदि आप घी नहीं खाते तो, घी कि जगह तेल का भी स्तेमाल कर सकते है | तेल गरम होने के बाद, अपने अनुसार पनीर को काट लीजिये, और गरम तेल में पनीर को डालकर, पनीर को भूरा होने तक रोस्ट कीजिये | एक परत होने के बाद दूसरे परत को भी रोस्ट कीजिये |  पनीर को एक बर्तन में निकालकर रखें| 


एक पैन लीजिये और तेल डाले, तेल गरम होने के बाद दो कटे हुवे प्याज डालकर 2 - 3  मिनट तक धीमी आंच में भुने, प्याज भुनने के बाद मसाला जो पीस कर रखे थे, उन्हें कड़ाई में डाले और साथ में अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भुने| 2 मिनट बाद दही 2 चम्मच या ईमली का रस डालकर 1 मिनट तक भुने | 

Paneer Ghee Roast Recipe


उसके बाद एक कप कड़ाई में पानी डाले और उबलने दे | उबाल आने के बाद रोस्ट किया हुवा पनीर और करी पत्ता डाले |

Paneer Recipes
 
पनीर डालने के बाद 5 मिनट तक पकने दे | याद रखे बिच बिच में स्पून से चलाते रहे, नहीं तो मसाला जल सकता है| 


आपका पनीर घी रोस्ट पूरी तरह से तैयार है| इस रेसिपी का Test आपको पसंद आएंगे| पनीर के फायदे के बारे में मैंने मेरा इस Butter Paneer Recipe में बताया हु| यह रेसिपी को आप चावल,बिरयानी या रोटी, नान के साथ भी खा सकते है_Healthy Recipes

बुधवार, 5 अगस्त 2020

अगस्त 05, 2020

Easy to Morning Breakfast Uttappam Recipe... (उथप्पम रेसिपी )

Uttappam Recipe

Easy to Morning Breakfast Uttappam Recipe
(उथप्पम रेसिपी )

एक अत्यंत लोकप्रिय दक्षिण भारतीय डोसा किस्म जो सूजी और सब्जी के टॉपिंग के साथ बनाई गई है। रवा उत्तपम रेसिपी एक ऐसी लोकप्रिय विविधता है। रवा हो या डोसा बैटर उथप्पम एक ब्रेकफास्ट के लिए पॉपुलर रेसिपी है| नाकि बल्कि साउथ में नार्थ में भी बड़ी चाव के साथ खाया जाता है| 

मुझे उन व्यंजनों की लचीलापन पसंद है, जो दिन के किसी भी समय बना सकते हैं जैसे कि उथप्पम की रेसिपी जो मैं आज आपके साथ साझा कर रहा हूँ। उथप्पम बनाने की विधि देखते है|  

उथप्पम रेसिपी
     सामग्री                Ingredients
  1. चावल                      2  कप  
  2. उड़द दाल                 1 कप 
  3. मेथी दाना                1 छोटा स्पून 
  4. पोहा                        1 कप 
  5. तेल                         2 स्पून स्वादनुसार 
  6. नमक                      1 1/2  स्वादनुसार
बैटर बनाने के लिए -  सबसे पहले 2 कप चावल एक चम्मच मेथी और उड़द दाल को दो बार पानी अच्छी तरह धो  कर पानी में 4 घंटे के लिए पानी में डूबा लीजिये | 

4 घंटे बाद मिक्सी में पीस ले याद रखे कि बैटर गाड़ा बने इसलिए मिक्सी में पीसने के समय पानी एक साथ न डाले, पानी थोड़ा थोड़ा करके डाले | उसके बाद पोहा 1 कप लेकर पानी से अच्छी तरह धोकर पीस लीजिये| फोहा को डोसा बैटर में नमक स्वादनुसार डालकर अच्छी तरह मिलाकर 7-8 घंटे के लिए रख दे | 

Dosa Baiter
हरी सब्जियाँ ले - टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च गाजर, हरा मिर्च, धनिया पत्ते 
Uttappam Recipeटमाटर, प्याज, शिमला मिर्च गाजर, हरा मिर्च, धनिया पत्ते सभी को बारीक़ तरीका से काट लीजिये, और मिक्स कर लीजिये| 


Uttappam Recipe
एक तवा लेकर गरम होने दे, और उसमे तेल डालकर गर्म होने के बाद डोसा बैटर डालकर गोल आकर में उथपम बना ले| और उपर सब्जियाँ जो हम ने लिए थे उसे ऊपर डालकर हल्का से दबा दीजिये और थोड़ा ऊपर तेल डाल लीजिये| हल्का आँच में 2 मिनट तक पकाये और ध्यान से पलट कर 2 मिनट तक पकाये| 
Uttappam Recipe
बैटर बनाते वक्त ध्यान रखिये कि ज्यादा पानी नहीं डाले | ताकि पुरे तरह सॉप्ट और हल्का बने | आपकी डोसा पूरी तरह तैयार है| 
Uthapam

उथप्पम की रेसिपी बनाने के लिए आप रवा का भी इस्तेमाल कर सकते लेकिन आप जब हरे सब्जियाँ का उथप्पम बना रहे हो तो आप डोसा बैटर का ही इस्तेमाल कीजिये उससे उथप्पम टूटेगा नहीं| 

सुबह के नाश्ता में उथपम के साथ मूँगफली के चटनी या दही के साथ खा सकते है| जिससे हरी सब्जिया के फायदे  ज्यादा मिलेगा| और सुबह भी अच्छा रहेगा जल्दी भूख भी नहीं लगेगा _Healthy Recipes

सोमवार, 3 अगस्त 2020

अगस्त 03, 2020

Make Veg Pulao Recipe from Your Favorite Vegetable. (वेज पुलाव रेसिपी)


Veg Pulao

वेज पुलाव रेसिपी  -  Veg Pulao Recipe 

वेज पुलाव हर किसी को अच्छा लगता है, खाना जितना टेस्टी है, उतना आसान  बनाना भी आसान है| आपकी मनपसंद सब्जियों को एक साथ मिलाकर वेज पुलाव बना सकते है| टेस्ट के साथ स्वादिष्ट और हेल्दी भी है| 

वेज पुलाव रेसिपी बनाने की विधि  -  

वेज रेसिपी बनाने के लिए पहले  (बासमती) या नॉर्मल चावल को 2 ग्लास ले और पानी में 1 घंटे पहले डूबा दीजिये| ताकि वेज़ पुलाव अच्छा बने | 

सामग्री    -  Ingredients
चावल                               2 ग्लास 
दही                                   2 चम्मच 
हरा मिर्च                           2 पीस 
घी                                     2 चम्मच 
तेल                                   1 चम्म्च 
नमक                                2 चम्मच स्वादनुसार 
प्याज                                2 बड़े  साइज़ 
टमाटर                              2  बड़े साइज 
हल्दी,                               1/2 छोटा चम्मच 
मिर्च पाउडर                       2 चम्मच स्वादनुसार 
बिरयानी मसाला                1 चम्मच 


Khadi Masala    - 

Khadi Masala

एक कड़ाई या कुकर जिसमे आप बिरयानी बनाना चाहता है | कोई भी मोटा सा बर्तन ले और घी तेल डाले गरम होने दे | उसके बाद खड़ी मसाला डाले याद रखे मसाला जले नहीं | आधा मिनट बाद प्याज डाले, 1 मिनट बाद सभी सब्जिया डाले और 2 मिनट तक भुने| 

सब्जियाँ -   गोभी, आलू, गाजर, हरा मटर, पनीर और आपके मनपसंद सब्जियाँ 

 
चाहे तो आप सब्जियाँ भुन कर भी दाल सकते है| लेकिन मैं आपको बिना फ्राई किया हुवा पुलाव के बारे मई बताउंगी| सब्जिया भुनने के बाद टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च, हल्दी, धनिया बिरयानी मसाला, दही डालकर दो मिनट तक पकाये| आप चाहे तो पुदीना पत्ता भी दाल सकते है| 

Veg Pulao



सभी मसाला मिलाने के बाद 2 मिनट तक पकाये | उसके बाद 2 ग्लास चावल लिए थे तो 4 ग्लास पानी डालना है| पानी में उबाल आने के बाद जो चावल  भिगोकर रखे थे उसे डालकर मिलाये | 
Veg Pulao

ढक्कन ढक्कर लगभग 20 मिनट तक धीरे आँच में पकाये| 
Veg Pulao

वेग पुलाव सभी सब्जियो के साथ खाना कितना लाजवाब है| दही का रायता के साथ गरमा गरम परोसिये | यदि आप वेज़ पुलाव चिकन करी के साथ खाना चाहते है, तो इस पर क्लिक करें